ऋषिकेश। तीर्थनगरी में आगामी 12से 18-मार्च तक ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा, जो भारत मे पहली बार आध्यात्मिक  थीम पर होगा। जिसमे 7 से 8 देशों के लोग शामिल होंगे। इस सम्बंध में तेजस्वनी गिरी ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में लगभग 30 फिल्मों को दिखाया जाएगा, जिसमे कुछ विदेशी ओर कुछ स्वदेशी फिल्म भी शामिल होगी।
फेस्टिवल का शुभारम्भ 12मार्च को मुनिकी रेती स्थित शत्रुघन मन्दिर के गंगा घाट पर होगा। जिसके बाद फिल्म फेस्टिवल मुनिकी रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास मंडल के गंगा रिसार्ट में आयोजित होंगे।जिसमे फिल्म प्रेमी टिकट लेकर ही फिल्म को देख सकेंगे। इस दौरान तेजस्वी गिरी के साथ मनन द्विवेदी, सोनू त्यागी, स्टीव व पवन मौजूद थे।

Post A Comment: