ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के रक्तदान चिकित्सा एंव रक्तकोष विभाग के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऋषिकेश के माध्यम से एवं सीमा डेंटल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के प्रधान निदेशक डाॅ. हिमांशु एरन एवं उनके कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग, एम्स ऋषिकेश की अपर आचार्य एवं विभागाध्यक्षा डाॅ. गीता नेगी के संरक्षण में रक्तकोष विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के द्वारा रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डाॅ. हिमांशु एरन के द्वारा इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने पर डाॅ. गीता नेगी ने आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने में डा. दिव्या राय, डाॅ. ईश्वर प्रसाद, डां सैकत मंडल, जगदमा प्रसाद, मनोज कंडवाल, अंजु, दीपेन्द्र, गुलशन एवं रीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Post A Comment: