ऋषिकेश। एम्स और संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लखनऊ के बीच रिसर्च और एकेडमिक को लेकर एमओयू हुआ है। शुक्रवार को लखनऊ में एमओयू के दौरान ऋषिकेश एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत और एसजीपीजीआई लखनऊ के प्रोफेसर राकेश कपूर ने हस्ताक्षर किए। प्रोफेसर रविकांत ने इस करार को लेकर कहा कि इससे दोनों संस्थानों के बीच रिसर्च और एकेडमिक गतिविधियों का आदान प्रदान किया जाएगा। इससे दोनों ही संस्थानों को फायदा होगा।


Post A Comment: