ऋषिकेश। पुलिस ने 25 पेटी देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार प्रातः पुलिस टीम अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतु जंगलात बैरियर देहरादून रोड़ पर मामूर थी। पुलिस टीम रानीपोखरी की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन चैकिंग कर रही थी कि कुछ देर बाद एक मारूती वेगनार कार नम्बर यूए 7 आर 3427 आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा बैरियर आदि की सहायता से रोका गया। कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर से 25 पेटी (1200 पव्वे) देशी शराब के बरामद हुये। कार चालक ने अपना नाम राम आशीष पुत्र मुनीब प्रसाद निवासी चनद्रेश्वर नगर चन्द्रभागा ऋषिकेश बताया। इस सम्बन्ध में थाना ऋषिकेश पर धारा 60/72(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। कार शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र गिरी व अमरदीप शमिल रहे


Post A Comment: