हल्द्वानी I मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को हल्द्वानी में 4,55,00,000 रुपये की लागत से नवनिर्मित राज्य सहकारी बैंक भवन का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने राज्य सहकारी बैक की ओर से संचालित मुख्यमंत्री ई-रिक्शा जनकल्याण योजना का भी शुभारम्भ किया.


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 24 पात्र लाभार्थियों को जिनमें से 5 महिलाएं भी शामिल हैं को ई-रिक्शा प्रदान किए. आयोजित कार्यक्रम में पात्र लोगों को ई-रिक्शा की चाबियां सौपी गईं.


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक की ओर से ई-रिक्शा देकर गरीबों विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने का प्रशंसनीय प्रयास किया गया है. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा.



सहकारिता मंत्री डॉक्टर धनसिह रावत ने कहा कि सहकारी बैंक की यह महत्वपूर्ण योजना महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है. निश्चय ही ई-रिक्शा हासिल कर गरीब महिलाएं अपने परिवार के भरण पोषण में योगदन कर सकेंगी.

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, राज्य सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक दीपक कुमार, अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, मेयर डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी और अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह मौजूद थे.

Post A Comment: