ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर उप कमिश्नर हरक सिंह रावत ने बैठक के दौरान बस अड्डे के पास से खोखे हटाने के आदेश दिये थे जिसको लेकर खोखा व्यापारियों ने प्रशासन व परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खोखा व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैण्ड बनने से पहले से भी वह यहां काम का रहे हैं।
शनिवार को प्रदर्शन करते हुए खोखा व्यापारियों ने कहा कि वह स्थाई यात्रा बस अड्डा बनने से पूर्व परिवहन के संबंधित कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मैकेनिक, पेन्टर, इलेक्ट्रिशियन, डेन्टर और बाॅडी मेकर जैसे कार्य उक्त स्थान पर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब आईएसबीटी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था उस समय खोखे वालों को यह कहकर हटाया गया था कि उन्हें पूर्व की तरह दुकानें बनाकर दी जायेगी। कुछ समय पूर्व भी तहसील प्रशासन एवं पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्वे कर एक सूची खोखा धारको की बनाई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर पालिका ने भी बोर्ड मीटिंग के प्रस्ताव किया था कि उक्त सूची के अनुसार यात्रा बस अड्डे पर दुकाने बनाकर दी जायेगी उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। खोखा वालों प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। इस मौके पर खोखा यूनियन के अध्यक्ष रूकम सिंह पोखरियाल, हरि सिंह रांगड, नंद किशोर जाटव, जीतू मुखर्जी, जय प्रकाश रतूड़ी, राघव सिंह नेगी व चरन जींत सिंह उपस्थित रहे।


Post A Comment: