ऋषिकेश। सोशल मीडिया से देह व्यापार का धंधा चलाने वाला मां और बेटे को विकासनगर पुलिस ने ऋषिकेश के नटराज चौक से दो महिलाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट विकासनगर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मन्नू नाम की एक महिला कुछ लड़कियों को बाहर से मंगवाकर ऋषिकेश, देहरादून व हरिद्वार में देह व्यापार का काम करवा रही है तथा आज वह स्विफ्ट डिजायर नम्बर यू0के0 07 बीएल 2316 में दो लड़कियों को ग्राहक के पास लेकर ऋषिकेश से देहरादून आने वाली है। इस सूचना पर पुलिस यूनिट नटराज चौक के सामने वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर बार उपरोक्त नम्बर की कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। कार को एक व्यक्ति चला रहा था तथा पिछली सीट पर तीन महिलायें बैठी थी। कार चालक ने अपना नाम ऋषभ तथा पिछली सीट पर बैठी महिलाओं ने अपना नाम मंजू, अजमीरा व निशा बताया। अभियुक्तगण के कब्जे से आपत्तिजनक वस्तु भी प्राप्त हुई।
पूछताछ में दोनो युवतियों ने बताया की लगभग 01 वर्ष पूर्व हमारा सम्पर्क मंजू से हुआ था, जिसने हमें अच्छी नौकरी दिलवाने के बहाने देहरादून अपने घर पर बुलवाया था। तब से मंजू हमे देहरादून हरिद्वार व ऋषिकेश में ग्राहकों के पास भेजकर देह व्यापार करवा रही है। इस काम में इसके बेटे ऋषभ का भी पूरा हाथ है। आज यह लोग हमे हरिद्वार ग्राहकों के पास ले गये थे परन्तु ग्राहकों से बात न बनने के कारण वापस देहरादून ले जा रहे थे।
पूछताछ में मंजू ने बताया कि पति की मृत्यु के उपरान्त में इस धन्धे में लग गयी थी इसमें काफी अच्छी कमाई भी है। मैने इन्हे 04-05 दिनों के लिये दिल्ली से बुलवाया था। आज भी मैं इन्हे देह व्यापार के लिये लेकर हरिद्वार गयी थी कि वापस आते समय रास्ते में आप लोगो ने पकड़ लिया। यह कार भी मैने इसी धन्धे की कमाई से प्राप्त की है। मंजू वह उसके बेटे ऋषभ के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिन्हें प्रातः माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
जानकारी करने पर यह ज्ञात हुआ कि मंजू व उसका बेटा सोशल मीडिया या ऑन लाईन के माध्यम से देह व्यापार का धन्धा चलवाते हैं।

Post A Comment: