ऋषिकेश। पुलिस ने 312 रॉयल स्टेग अद्धे और 132 पव्वे मैकडॉवल के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नशा तस्कर को कोर्ट मे पेश किया और जेल भेज दिया।
 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एव शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया।
 बुधवार को पुलिस टीम सिटी गेट आईडीपीएल में संदिग्ध व्यक्तियों ववाहनों की चैकिंग कर रही थी कि मुखबिर ने आकर बताया कि रायवाला की तरफ से एक सलेटी रंग की सेन्ट्रो कार आ रही है, जिसमें एक व्यक्ति तस्करी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ला रहा हैं। पुलिस टीम द्वारा रायवाला की तरफ से आने वाली उक्त सेन्ट्रो कार की धरपकड़ हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया । थोड़ी ही देर में एक सलेटी रंग की सेन्ट्रो कार आयी, जिसे पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर रोका गया। कार का नम्बर यू0ए0 08बी 4223 है, जिसके चालक को कार से उतारा गया। कार चालक ने अपना नाम धनपाल सिंह पुत्र स्व0 भीम सिंह नि0 खदरी श्यामपुर ऋषिकेष बताया। कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर अंग्रेजी शराब के 312 अद्धे  रायल स्टेग, 132 पव्वे मैकडॉवल बरामद हुये। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसे न्यायालय पेश किया जायेगा।
  नशा तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में वउनि अमजीत सिंह, उनि दीपक तिवारी, चौकी प्रभारी आईडीपीएल, विपिन भाटी, सन्दीप कुमार व पंकज रावत शामिल रहे। 

Post A Comment: