सोमवार को सदन के छठवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया. लोकयुक्त के मामले शुरू हुआ हंगामा चोर कहने तक पहुंच गया और उसके बाद तो भारी हंगामा हुआ.
सोमवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्यों ने नियम 310 के तहत लोकयुक्त मामले पर सदन में चर्चा की मांग लेकिन सत्ता पक्ष ने एतराज किया जिसके बाद कांग्रेस ने विरोध करना शुरू कर दिया.
सदन में कांग्रेस के सदस्यों और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच जबरदस्त बहस हुई. इसी बीच पूर्व कांग्रेसी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सदन में कांग्रेस पार्टी को चोर पार्टी कह दिया. इसके बाद तो सदन में भारी हंगामा ओर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया.
विपक्ष के विरोध के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही से चोर शब्द बाहर करवा दिया. इसके बाद सदन में लोकायुक्त मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 58 के तहत चर्चा को स्वीकार किया, सदन में लगातार हंगामा चलता रहा कांग्रेस के सदस्य वेल में आकर नारेबाज़ी करने लगे और वहीं बैठ कर विरोध प्रकट किया.
इस सबके चलते सदन आधे घंटे के लिए सदन स्थगित कर दिया गाय. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत सरकार ने कहा था कि 100 दिन में लोकायुक्त कानून लेकर आएंगे लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया. प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की करनी ओर कथनी में अंतर है.


Post A Comment: