ऋषिकेश। ठेकेदार के बेटे अनुराग पंवार ने अथक मेहनत और लग्न से आर्मी में अफसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुराग के लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर कर परिजनों को बधाई दी।
बुधवार को ढालवाला स्थित गंगोत्री विहार निवासी यशवीर पंवार के 25 वर्षीय पुत्र अनुराग पंवार के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर दिनभर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रवासियों ने घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया है। अफसर बनने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
अनुराग के पिता ठेकेदारी और मां सुमित्रा पंवार गृहणी हैं। अनुराग ने बताया कि सेना में भर्ती होने की प्रेरणा उनके दादा स्व.सूबेदार दयाल सिंह पंवार से मिली। प्रारंभिक शिक्षा ढालवाला स्थित लिटिल स्टार स्कूल से मिली। ओंकारानंद सरस्वती निलायम पब्लिक स्कूल से 12वीं पास की। देहरादून के दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से ऑटोमोबाइल से बीटेक किया। उसके बाद आर्मी भर्ती के लिए तैयारी की। दिसंबर 2016 में छठवें प्रयास के बाद आर्मी में चयन हुआ। आर्मी के आफिसर प्रशिक्षण एकेडमी, चेन्नई में ट्रेनिंग ली है। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें 10 मार्च को राजपूत रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिजनों को दिया है।
स्वागत करने वालों में महावीर खरोला, यशपाल थलवाल, अजय रमोला, धर्मेंद्र पयाल, जब्बर सिंह मेहर, शांकुबरी देवी, दुष्यंत कुमार, कृष्णा खंडूडी, हरीश बांगर, दिनेश व्यास, रमेश उनियाल, रमेश उनियाल, सतेश्वरी रमोला, सम्पति देवी, फ्यूलां देवी आदि शामिल थे।

Post A Comment: