उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को अपना प्रत्याशी बनाया है. बलूनी आज देहरादून में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार 44 वर्षीय अनिल बलूनी मूलतः उत्तराखंड के पौड़ी जिले के हैं. पौड़ी गढ़वाल जिले के डांडा नागराजा गांव के अनिल बलूनी ने पत्रकारिता से सियासत की दुनिया में कदम रखा.

साल 2002 में कोटद्वार की विधानसभा सीट से भी अनिल बलूनी चुनाव लड़ चुके हैं. वर्तमान में अनिल बलूनी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. निशंक सरकार में वन्य एंव पर्यावरण सलाहाकार समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

अनिल बलूनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीबी हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अनिल बलूनी ने वाराणसी में पीएम मोदी का मीडिया कैंपेन संभाला था. बलूनी बिहार के राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी के ओएसडी भी रह चुके हैं.

अनिल बलूनी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के लिए कई साल तक गुजरात में रह चुके हैं और वहां काफी सक्रिय भी रहे हैं. अनिल बलूनी का नाम राज्यसभा प्रत्याशी के मोहर लगते ही उनके गांव में काफी खुशी का माहौल है.

Post A Comment: