बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया. उनके नामांकन के लिए 28 विधायकों के प्रस्तावक के रूप में चार सेट जमा किए गए.

अनिल बलूनी सुबह करीब ग्यारह बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. पार्टी ने ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में विधायकों को नामांकन के समय पहुंचने के निर्देश दिए थे.

दोपहर करीब सवा दो बजे किए गए नामांकन के समय सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत उत्तराखंड के कई मंत्री और नेता मौजूद थे.

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अनिल बलूनी जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामांकन करने पर विधानसभा कार्यालय पर पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्रियों सहित सभी विधायकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.

Post A Comment: