ऋषिकेश। वाह से हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण कब तेरी नींद टूटेगी। क्योंकि ऋषिकेश के कई प्रतिबंधित क्षेत्रों में तथा बिना नक्शें के धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे है लेकिन फिर भी विकास प्राधिकरण कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।  
अब नया मामला सामने आया है किरमोला गांव के वार्ड संख्या 2 में विभाग में नशा कराने से पहले ही एक बड़े क्षेत्र पर निर्माण कार्य हो रहा है। अवैध निर्माण कार्य कराने वालों ने आधे क्षेत्र पर नक्शा पास कराया है जबकि निमार्ण दुगनी भूमि पर कराया जा रहा है। 
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से मिलीभगत के चलते लक्ष्मण झूला स्थित कि किरमोला गांव के वार्ड संख्या 2 में बनी रहे बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य जोरों पर जारी है। सूत्रों मुताबिक इमारत का आधा नक्शा पास है और कार्य पेपर चल रहा है। आखिर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के मिलीभगत वह चुप्पी के चलते इस अवैध निर्माण को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य आधा नक्शे पास होने के बावजूद बहुमंजिला इमारत में निर्माण कार्य कैसा चल रहा है। आखिर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अपनी आंखें क्यों बंद रखी है जबकि इस बहुमंजिला इमारत के 4 पार्टनर है जिनमें से एक किसी राष्ट्रीय दल का नेता भी है।

Post A Comment: