-पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि तीनों ने आत्महत्या की है

- पुलिस ने शव के पास से कोल्ड्रिंग की बोतल प्लास्टिक  व अन्य सामान किया बरामद


ऋषिकेश,23मार्च (थाना लक्ष्मण झूला )के स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गंगा घाट पर एक साथ तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई ।तीनों ही शव पक्के घाट पर मिले हैं  जिन के संबंध में आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने विषाक्त का सेवन किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे स्वर्ग आश्रम के गीता भवन नंबर एक घाट के फर्श पर एक बुजुर्ग ,एक जवान और एक बालक का शव एक साथ पड़ा मिला। जोकि श्रीनगर साइन बोर्ड  वैष्णो देवी की यात्रा कर ऋषिकेश पहुंचे थे स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण झूला पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा मौके पर पहुंचे ।पुलिस ने मौके पर पड़े साठ वर्षीय बुजुर्ग, 35 वर्षीय युवक और एक 12 वर्षीय बालक के शव की तलाशी ली। सामान भी चेक किया गया मगर तीनों के ही पास से कोई आईडी ऐसे नहीं मिली जिससे इनकी शिनाख्त हो सके ।

इनके पास लखन नाम की एक पर्ची जरूर मिली है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया तीनो ही एक ही परिवार के जान पड़ते हैं। इस बात की भी आशंका है कि तीनों ने विसख्त खाकर आत्महत्या की हो। पुलिस पटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। आसपास के आश्रम और धर्मशाला में रुकने वाले लोगों से शवों की पहचान कराई जा रही है। तीनों शवों की अब तक पहचान नहीं हुई है। युवक की शर्ट में मिले आगरा के टेलर का टैग निशानी के आधार पर मिला है  जिसके आधार पर लक्ष्मण झूला पुलिस ने आगरा पुलिस से भी संपर्क साध लिया है  जिसकी  मुकेश पुलिस जांच कर रही है।

 थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि मृतकों में 60 वर्ष ,दूसरा 32 और तीसरा 12 वर्ष का है। तीनों के पास से कुल मिलाकर 100 45 रुपए मिले हैं ।जिसे देख कर जहर खुरानी या लूट कि कोई आशंका नहीं रह गई है ।पुलिस का मानना है कि तीनों ही लोगों ने आत्महत्या की है ।मौके पर एक आधी भरी कोल्ड ड्रिंक, आधी भरी पानी की बोतल और दो डिस्पोजल गिलास मिले हैं ।जिनमें किसी तरह की विषाक्त संबंधी कोई गंध नहीं है। मृत युवक के कमीज से पुलिस को टेलर की निशानी मिली है। जिसमें मुकेश टेलर, निराला नगर, नागल एपी आगरा 05 लिखा हुआ है। पुलिस इसी को जांच का बिंदु बनाकर मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। वही  थाना लक्ष्मी जिला प्रभारी प्रदीप राणा का कहना है कि एल लगता है कि उक्त तीनों लोग साइन बोर्ड वैष्णो देवी से यात्रा कर ऋषिकेश पहुंचे थे तीनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विषाक्त का पता और मौत का समय जानने के लिए पुलिस इनका विसरा जांच के लिए भेजेगी।

Post A Comment: