दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के आदर्शों में से एक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चेहरे पर कालिख पोत दी गई।
त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद लेनिन की मूर्ति गिराई, प. बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चेहरे पर कालिख पोती।  दिल्ली-त्रिपुरा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद एक विवादित चीज सामने आई। वहां 25 साल तक लेफ्ट फ्रंट यानी वामपंथियों का शासन रहा। लेफ्ट लेनिन की विचारधारा का समर्थक है। आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने कथित तौर पर वामपंथ के प्रतीक लेनिन की दो मूर्तियां गिरा दीं। त्रिपुरा का रिएक्शन तमिलनाडु में देखा गया। यहां बीजेपी दफ्तर पर बम फेंका गया। नफरत फैलाने वाली ये घटनाएं फिलहाल थम नहीं रही हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के आदर्शों में से एक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चेहरे पर कालिख पोत दी गई। दूसरी तरफ केंद्र ने इन घटनाओं को देखते हुए एक नई एडवाइजरी जारी की है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिपुरा और देश के बाकी हिस्सों में मूर्तियों के अपमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज बताए जाते हैं। 
 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी जिन राज्यों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उनसे रिपोर्ट मांगी है। होम मिनिस्ट्री ने कहा है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।  गृह मंत्रालय ने राज्यों को भी इस तरह की घटनाओं पर कदम उठाने के आदेश दिए हैं। ये भी कहा कि जो लोग में इसमें शामिल होंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।  मूर्तियां तोड़े जाने के मसले पर बुधवार को केंद्र ने राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि  देश के कुछ हिस्सों में मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुई हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर केस चलाया जाए। कार्रवाई जल्द की जाए और ऐसी घटनाओं को हर हाल में रोका जाए। राज्य जिला कलेक्टर और एसपी से खुद मॉनिटरिंग करने को कहें। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए।

Post A Comment: