ऋषिकेश। रूड़की मेयर यशपाल राणा पर झूठे मुकदमें दर्ज करने व गिरफ्तारी के विरोध में जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया ।
जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और पुलिस पर दवाब बना कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कर उनका उत्पीड़न कर रही है इस सरकार में जब चुने हुऐ जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं वो भी मेयर जैसे बडे पद के व्यक्ति को बिना सोचे समझे जेल भेज सकते हैं तो आम जन का क्या होगा ,भाजपा सरकार निरंकुश हो गई है तथा बदले की भावना से काम कर रही है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं और अगर सरकार इसी तरह पुलिस व प्रशासन का गलत उपयोग करेगी तो कांग्रेस जन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे ।
नगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत व नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर होकर इस तरह चुने हुऐ जनप्रतिनिधि को विना सोचे समझे जेल में डालने का काम करती है जो स्वयं मुकदमा लिखाने थाने गये थे वहॉं उनको गिरफ्तार कर दिया जाता है पुलिस व प्रशासन सरकार के दवाब में काम कर रही है जोकि शर्मनाक है,प्रशासन को सोचना चाहिये कि सरकारें आती जाती रहती हैं इसलिये उनको कानून के दायरे में रह कर काम करना चाहिये और निर्देशों के विरूध्द झूठा मुकदमा दर्ज करने से बचना चाहिये ।पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ,नगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत व का०नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रप्रदेश महासचिव जयपाल जाटव,मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन मुमताज हाशिम ,देवेंद्र प्रजापति,विमला रावत ,उमा ओबरॉय ,मधु जोशी ,शेर सिंह रावत, अब्दुल रहमान ,नंदकिशोर जाटव ,सरोज देवरानी ,राधा रमोला ,सोहनलाल ,मधु मिश्रा वीरेंद्र सजवाण ,राजेश शाह ,हिमांशु मुल्तानी ,योगेश शर्मा ,अब्दुल सिद्दीकी ,अमर दीप सिंह ,मनीष शर्मा ,अमित पाल,तनबीर सिंह ,आशु वर्मा , राकेश वर्मा, मनोहर चावला, मुकेश जाटव, प्रांशु बनर्जी ,शैलेंद्र रस्तोगी ,कमल बनर्जी ,गौरव यादव ,जयपाल बिट्टू ,रुकुम पोखरियाल ,ऋषि यादव ,राजकुमार प्रिंस ,अमरजीत सिंह ,दीपक जैन ,हरिराम वर्मा ,किशोर गौड ,प्रवीण गर्ग ,अलगू शंकर ,मनदीप जॉन,ऐकान्त गोयल,सन्नी प्रजापति आदि मौजूद थे ।


Post A Comment: