'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', मां, हुकूमत, ग़दर, अपने, सिंह साहब दा ग्रेट जैसी बेहतरीन फ़िल्मों को परदे पर उतारने वाले मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा अब अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को भी बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. उत्कर्ष की डेब्यू फिल्म है जीनियस. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. 8 मार्च को अनिल शर्मा के जन्मदिन पर इस फिल्म की रैपअप पार्टी रखी गई है. इस पार्टी में सनी देओल और बॉबी देओल भी पहुंचे.
यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उत्कर्ष ने बताया कि वो सनी देओल के बहुत बड़े फैन हैं. वहीं सनी ने भी उत्कर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि उत्कर्ष बचपन से ही जीनियस है. उत्कर्ष ने ही गदर फिल्म में सनी देओल के बेटे का रोल किया था. सनी ने बताया कि ग़दर फ़िल्म की शूटिंग के दौरान मैं उसे पीठ पर बांधकर भागने वाले सीन में डरा हुआ था,लेकिन उत्कर्ष कभी नहीं डरता था. वह बहुत बहादुर हीरो है.
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पुरानी यादें शेयर करते हुए बताया कि सेट पर अक्सर सनी पाजी काफी सवाल पूछा करते थे. कई बार तो सीन को लेकर उनसे बहसबाजी भी हो जाया करती थी. उत्कर्ष भी उन्हीं की तरफ बहुत सवाल पूछता है. बता दें कि उत्कर्ष शर्मा की ये फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती है.


Post A Comment: