उत्तरकाशी। जिला पंचायत अध्यक्ष व मुख्य विकास अधिकारी के बीच की लडाई अब सड़क से लेकर थाने तक जा पहुंची है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार के को जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा के नेतृत्व में कुलदीप बिष्ट, सहित कई जिला पंचायत सदस्यों कानून को ठेंगा दिखाकर सीडीओ को कार्यालय में बंद कर ताला जड था। मुख्याविकास अधिकारी ने तहरीर में सरकारी कार्यालय में व्यवदान गाली -गलोज जानसे मारेने की धमकी व कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की, बदसलूकी करने करने का आरोप लगया है।
पुलिस उपाधीक्षक व थाना कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने जिला पंचयात अध्यक्ष जशोदा राणा व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट सहित कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ नाम जद आईपीसी की धारा 147, 332, 342, 353, 504, 506, 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज करा कर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही। पुलिस को दी गई तहरीर में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि जिला पंचायत की माल वाहन चैकी पीपल मंडी, चिन्याली सौड, डामटा, आराकोट तथा यमुनोत्री, गंगोत्री-गौमुख कुली ऐजेंसी में ई-टेंडरिंग द्वारा टंेडर पड़ने थे किंतु जिला पंचायत ने बिना ई टैंड़रिंग के ही गुपचुप तरीके से ठेके डाल दिये। जिस पर ठेकेदारों ने पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष लिखित रूप से शिकायत कर विरोध दर्ज किया था। मुख्य विकास अधिकारी विनित कुमार ने बताया कि ठेकेदारों ने प्राप्त शिकायत बिना ई-टेंडरिंग के जिला पंचायत में करोडांे ठेके कराये जा रहे है जिस पर डीडीओ के नेतृत्व में कमेटी गठित कर जंाच के मैंने आदेश दिये थे। इससे बौखलायी जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके कुछ समर्थक जिला पंचायत सदस्यों ने मेरेे विरोध में मोर्चा खोल दिया।


Post A Comment: