ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में हुए विभिन्न हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत देख एक को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर नंदूफार्म के सामने दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। अलग-अलग बाइक पर सवार विनीत (25) पुत्र ब्रह्मदेव निवासी कृष्णानगर कालोनी, आईडीपीएल और मनजीत राठौर (28) पुत्र राजीव राठौर निवासी लक्कड़घाट, श्यामपुर छिटककर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े और घायलों को संभालने के बाद सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मनजीत राठौर को दून हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, एक अन्य दुर्घटना में बृजपाल (42) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी बनखंडी, प्रकाश कौर (25) पत्नी स्व. भगवान सिंह निवासी गोविंदनगर घायल हुए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post A Comment: