ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 1 अप्रैल से 15 अप्रैल स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश में योगदान दिया गया
 क्लब के अध्यक्ष पंकज चंदानी व सचिव लॉयन अभिनव गोयल ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल का यह स्वच्छता पखवाडा स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है , एम्स प्रशासन द्वारा जब लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल को संपर्क किया गया तो लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने एम्स प्रशासन को ना सिर्फ 6 बड़े डस्टबिन दिए बल्कि वहां पर क्लब के सदस्यों ने तथा एप्स प्रशासन ने मिलकर श्रमदान भी किया गया और गार्डन एरिया में स्वच्छ भारत के अंतर्गत सफाई अभियान भी चलाया गया।
इस सफाई अभियान में एम्स के डिप्टी डायरेक्टर अंशुमन गुप्ता , एम्स की डीन डॉक्टर सुरेखा किशोर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर डॉक्टर मुकेश त्रिपाठी, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अनुभव अग्रवाल,  पीआरओ हरीश थपलियाल लॉयन क्लब के अध्यक्ष पंकज चंदानी सचिव अभिनव गोयल, उपाध्यक्ष अतुल जैन, अरविंद किंगर, अंकुर अग्रवाल, प्रशांत जमदग्नी, पुनीत गर्ग, हिमांशु अरोड़ा, राही कपाड़िया, धीरज मखीजा,
नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के सदस्य एस बी पांडे डॉक्टर सतीश रवि मिस्टर प्रदीप पांडे मिस अर्चना, आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: