विकासनगर। देह व्यापार के संलिप्ता पाए जाने पर एसडीएम के आदेश पर सूर्या होटल का सीज कर दिया गया है। थाना सहसपुर छेत्रान्तर्गत स्थित सूर्या होटल को नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी मजिस्ट्रेट (सराय एक्ट) देहरादुन के आदेश पत्रा संख्या: 610/सराय एक्ट /कार्यवाही /2017 -18 दिनांकित 2 अप्रैल 18 के अनुपालन में सीज किया गया।
  उत्तफ संदर्भ में उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को थाना सहसपुर पुलिस द्वारा सूर्या होटल में दबिश देकर होटल में देह व्यापार का ध्ंाधा होते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। देहव्यापार में होटल स्वामी करण सिंह राणा पुत्र साहब सिंह निवासी धर्मावाला देहरादुन और होटल मैनेजर अनुज पुत्र दशरथ एवम 2 ग्राहक आशीष भट्ट व मनीष बर्तवाल को अनैतिक देह व्यापार अध्निियम एवम 370 भादवि में गिरफ्तार कर जैल भेज गया था जो वर्तमान में भी न्यायिक हिरासत में जेल में है। होटल से 2 पीड़ित महिलाओं के इनकी हिरासत से छुड़वाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया था। होटल स्वामी होटल में वर्ष 2014 एवम 2015 में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है। जांच पर पाया गया कि होटल में 7 कमरे है और उनमे यात्रियों को ठहराकर हिरासत में रखी गई लड़कियों से देह व्यापार का ध्ंाधा कराया जाता था। होटल सराय एक्ट में पंजीकृत भी नहीं होना पाया गया जिस पर थाना सहसपुर से विस्तृत जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी जिस पर एसएसपी ने आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला अधिकारी से पत्राचार किया। जिसके फलस्वरूप 5 अप्रैल 18 को होटल को सील किया गया।

Post A Comment: