कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने हत्या आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गया हत्या आरोपी बहुचर्चित सांसद फूलनदेवी हत्या के आरोप में 14 साल जेल में बीता चुका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्रभारी निरीक्षक क्राइम यूनिट मनोज रतूड़ी को सूचना दी गयी कि सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी जो पूर्व में कोटद्वार में हुए सनसनीखेज पटवाल हत्याकांड में जेल जा चुका है तथा पूर्व सांसद फूलन देवी हत्याकांड में संलिप्तता के कारण करीब 14 साल जेल में रह चुका है एक पिस्टल नाजायज के साथ कोई घटना करने के उद्देश्य से कोटद्वार आ रहा है तथा प्रभारी को पुख्ता सूचना मिली कि उक्त पिस्टल को उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर जो इस समय मुजफ्फरनगर जेल में बंद है ने किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से उक्त पिस्टल को सूरी को दिया गया है इस सूचना पर क्राइम यूनाइट प्रभारी मनोज रतूड़ी द्वारा उत्तम सिंह जिमिवाल प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को सूचना दी गयी ।
प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल एंव प्रभारी मनोज रतूड़ी के निर्देशन में टीम गठित की गई जिसके द्वारा की रात्रि को  मुखबिर की सूचना पर पटेलमार्ग से पूर्व में हत्या में जेल गए सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी पुत्र गणपत सिंह नेगी , निवासी -गोकुल गांव ,पोस्ट-मवाधार , पौड़ी गढ़वाल को एक 0.32 बोर के पिस्टल व 02 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया , इस संदर्भ में थाना कोटद्वार पर शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया ।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार उत्तम सिंह जिमिवाल ,CIU प्रभारी मनोज रतूड़ी, SI प्रदीप नेगी, कॉस्टेबल सुनीत कुमार, मुकेश कुमार, आबिद अली, हरीश लाल, राहुल फोर, विनय थपलियाल और मधुसूदन शामिल रहे।

   

Post A Comment: