ऋषिकेश,13अप्रैल। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो वायदे उसने जनता के साथ किए थे। वह उन पर खरा उतरने में पूरी तरह से असफल रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बजरंग दल, सक्रिय हो गया है जिसके चलते आज पूरा देश जातीय उन्माद में जल रहा है लेकिन केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी जुमले छोड़ कर जनता को अभी भी गुमराह कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे आज वह सभी मामले न्यायालय द्वारा खारिज किए जा रहे हैं। उनका कहना था 2 अप्रैल को देशभर में जो घटनाएं घटी है वह पूरी तरह निंदनीय है यह सभी घटनाएं भारतीय जनता पार्टी के शासन काल के दौरान घटित हुई है उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी मामले को लेकर जो कहा गया है वह तो एक बहाना है लेकिन इसके पीछे केंद्र सरकार का जो षडयंत्र चल रहा है वह कुछ और है उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह देश को जातिवर्ग में बांट रही है उन्होंने कहा कि जो सरकार एक के बदले 10 सिर लाने की बात कहती थी आज वह भी पूरी तरह जुमला बनकर रह गई है परिणाम स्वरुप आज देश में प्रतिदिन 5 सैनिकों की निर्मम हत्या की जा रही है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार स्थानीय निकाय चुनाव कराने से भी भाग रही है क्योंकि राज्य में तमाम विकास कार्य जो कांग्रेस द्वारा प्रारंभ किए गए थे वह पूरी तरह ठप हो चुके हैं यहां तक की सरकारों के बीच आपसी तालमेल नहीं दिखाई दे रहा है जिसका उदाहरण मंत्रियों और विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री नहीं माना जा रहा है जो कि उन्हें विभिन्न नामों से पुकार रहे हैं यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज प्रदेश में राजनीतिक व्यवस्था के चलते कार्य कर रही है हवाओं ने कहा कांग्रेस पूरी तरह स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है जिसकी 17 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर बैठक हो रही है जिसमें सभी पर्यवेक्षक अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे पत्रकार वार्ता नंदकिशोर जाटव  भी उपस्थित थे।

Post A Comment: