ऋषिकेश,15अप्रैल उत्तराखंड अभिवावक संघर्ष महासंघ ने राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकों को पूरे प्रदेश में लागू कराए जाने को लेकर धन्यवाद अर्पित करते हुए कहां की अब निजी विद्यालयों के संचालकों द्वारा कॉशन मनी ली जा रही है जिसे विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा तत्काल बंद नहीं किया गया तो महासंघ शीघ्र ही कॉशन मनी वापस लेने की मांग को लेकर प्रतिदिन कल सोमवार से के विद्यालयों के विद्यालयों के बाहर 2 घंटे का सांकेतिक धरना देगा। यह जानकारी उत्तराखंड अभिभावक महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने रेलवे मार्ग पर स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि जहां उत्तराखंड राज्य शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन किए जाने के साथ पूरे देश भर में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू कराने का ऐतिहासिक निर्णय ले चुकी है वही शिक्षा की दुकान चलाने वाले निजी एवं पब्लिक स्कूलों में इस निर्णय से हड़कंप मच गया है जो कि गलत तरीके से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर चुके हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा इस संदर्भ में नौनिहालों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालकों को कड़ी फटकार भी लगाई है और हड़ताल समाप्त करने के आदेश दिए हैं लेकिन अभी भी पब्लिक स्कूल के संचालकों की मनमानी को लेकर प्रदेश में अभिभावकों के बीच निराशा का माहौल बना है रवि कुमार जैन ने कहा कि 27 अप्रैल 2017 को अपर मुख्य सचिव ने भी एक शासनादेश जारी कर संपूर्ण प्रदेश में कोई भी विद्यालय किसी भी बोर्ड से संबंध हो वह भी एडमिशन या कॉशन मनी के नाम पर कोई भी अधिक राशि अभिभावकों से नहीं ले सकता यदि ली गई धनराशि अभिभावकों को तत्काल वापस करनी होगी इसके उपरांत भी 6 मार्च 2018 को मुख्य शिक्षा अधिकारी के एसपी जोशी मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी सभी विद्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी किया था जिसमें कहा गया है कि कि पूरे प्रदेश में विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी उसको को लागू करना बस मे क्षमता से अधिक बच्चों को ना बैैैठाना किसी एक विक्रेता से पुस्तक के खरीदने के लिए बाध्य करना जैसे नियम लागू किए गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी निजी विद्यालय लगातार शासनादेश का मखौल उड़ा रहे हैं और अभीभावको को लूट रहे हैं रवि जैन ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालयों के संचालकों द्वारा कॉशन मनी वापस नहीं ली तो सोमवार से उत्तराखंड अभिभावक महासंघ सभी विद्यालयों के बाहर 2 घंटे का सांकेतिक धरना अभिभावक गणों के साथ देगा और महासंघ और महासंघ ऐसे विद्यालयों के मुकदमा भी दर्ज करवाएगा पत्रकार वार्ता में राजकुमार अग्रवाल, मुकेश जाटव राजू चौबे प्रकांत कुमार, संगीता फागण दीनदयाल राजभर श्री राम अरोड़ा मुमताज हाशिम आदि भी उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
शिक्षा
ऋषिकेश में भी अभिभावकों ने कॉशनमनी को लेकर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ खोल मोर्चा


Post A Comment: