ऋषिकेश 27 अप्रैल (आज का आदित्य)नौटियाल  कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित दिव्यांगजन प्रेरणा 2018 श्री केदार धाम  मिशन पर 28 सदस्यों के एक दल को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख डॉ विजय कुमार नौटियाल ने बताया कि इस साहसिक मिशन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तथा वापसी पर कुल 36 किलोमीटर की पैदल यात्रा  दिव्यांगों के द्वारा कृत्रिम पांव की सहायता से  तय की जाएगी । इस मिशन में डॉ विजय कुमार नौटियाल, माधव फौंदनी एक साथ रहेंगे साहसिक रविशंकर निकलने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते  हुए कहा कि यह एक दिव्यांगों के लिए सहायक की यात्रा है जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम को आधुनिक तरीके से सजाकर सभी लोगों के लिए दर्शनीय स्थल बनाने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है।

Post A Comment: