ऋषिकेश। एम्स में  अपना उपचार करवाने आने वाले लोगों की सहायता के लिए बाबा काली कमली ट्रस्ट ने नो लाॅस नो प्रॉफिट पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगी।  जिसका  उद्घाटन  विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तथा  सांसद  महारानी राजलक्ष्मी शाह  पूर्व राज्यसभा सांसद  विवेक गुप्ता बाबा काली कमली ट्रस्ट के अध्यक्ष  वेणु गोपाल बांगर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वाला पंचायत क्षेत्र  ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मैं अपना उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों के आवास हेतु सम्मान फाउंडेशन कोलकाता के सहयोग से एम्स के निकट एक 10 कमरों के आश्रय अतिथि गृह का निर्माण किया। जिसका लोकार्पण शुक्रवार को बाबा काली कमली के अध्यक्ष युक्त वेणुगोपाल बांगड़ की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तथा टिहरी की सांसद  महारानी राजलक्ष्मी शाह  राज्यसभा सांसद विवेक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर टिहरी सांसद राजलक्ष्मी शाह  ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि यह आश्रय अतिथि गृह गरीब लोगों के रहने के काम आएगा। जिसका लाभ प्रदेश से आने वाले सैकड़ों लोगों को मिलेगा। जो कि एम्स में अपना उपचार कराने आएंगे इस प्रकार के अतिथि गृह से समाज को भी दिशा मिलती है। इस मौके पर ईश्वरी प्रसाद टाटिया, रवि पोद्दार उपाध्यक्ष प्रधान, सचिव देवेंद्र झुनझुनवाला, ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कंसल कुमकुम, मुंबई से गोपाल जोधपुर से गोपाल  कामरा, इंदौर से हरिश कोलकाता से साधानी संजीव गोयल,  जितेंद्र अग्रवाल, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, देवेंद्र दत्त सकलानी,  नवनीत नागलिया आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: