डोईवाला। पुलिस ने 8 किलो गांजा के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह नशा तस्कर मजदूरों को नशा बेचते थे। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों के खिलाफ नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के पूर्व से गठित पुलिस टीम को आवश्यक आदेश निर्देश देकर चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया । गठित टीम मादक पदार्थों की बरामदगी हेतू तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पूर्व से सक्रिय सूचना तंत्र के प्राप्त सूचना के अनुसार रेलवे स्टेशन डोईवाला के पास गुरुद्वारा रोड पर चेकिंग प्रारंभ की तो दो व्यक्तियों जो संदिग्ध प्रतीत होने पर मनजीत कुमार राजभर पुत्र लल्लन राजभर निवासी ग्राम रतनपुरा थाना हलधरपुर जिला मऊ व राजबल्लभ सिंह स्वर्गीय गौरीशंकर निवासी ग्राम खेरवा थाना नगरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश को चेक करने पर उपरोक्त दोनों के पास से क्रमशः 4 किलो 60 ग्राम तथा 4 किलो (कुल 8 किलो 60 ग्राम) गांजा बरामद हुआ। उपरोक्त गांजा अभियुक्त गणों द्वारा रतनपुरा मऊ उत्तर प्रदेश से लाना बताया गया,व गाँजा राजीव नगर डोईवाला में लाकर फुटकर रूप से बेचना बताया गया। अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 109/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाश तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम एसआई सुरेश चंद्र बलूनी, कमलेश गौड, कांस्टेबल संदीप कुमार, विकास कुमार व अरशद शामिल रहे।

Post A Comment: