ऋषिकेश,26अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी होने वाले निकाय चुनाव सहित  वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर  जमीनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है  जिसके चलते  पूर्णकालिक विस्तारको ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को फीडबैक दिया । बृहस्पतिवार को  भारतीय जनता पार्टी  कार्यालय में  मंडल अध्यक्ष  चेतन शर्मा की अध्यक्षता व महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में आयोजित  बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक विस्तारक महावीर  कुकरेती, अजय पांडे, संजीव कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष  एवं जिले की पालक कुसुम कंडवाल ने  हर बूथ पर पांच मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं के साथ पांच ऐसे कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर भी पार्टी पदाधिकारियों को अपने पास रखने के लिए निर्देशित किया जिनका संबंध सीधे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ा होगा ।जो कि प्रत्येक बूथ से किसी भी समय आयोजित होने वाले  रैलियों  में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटा सकेंगे। इस अवसर पर महावीर कुकरेती  ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले स्थानीय निकाय हो यार नगर निगम के चुनाव के साथ वर्ष 2019 में लोकसभा के चुनाव के लिए  कार्यकर्ताओं को अभी सेपूरी तरह तैयार रहना होगा। यह चुनाव केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक घर तक घुसपैठ करनी होगी। जो कि प्रत्येक मतदाता को बूथ तक ले जाकर उसे मतदान के लिए प्रेरित कर सके। बैठक में सीमा शर्मा, राजकुमारी जुगरान, आरती गौड, सरला अग्रवाल ,हरिश आनंद ,शंभू पासवान, दिनेश सती, राजीव अग्रवाल राजीव चोधरी संजय शास्त्री ,राजपाल ठाकुर, स्नेह लता शर्मा, विशाल खेरवाल, उषा रावत, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार सिंगल ,भगत राम कोठारी, कविता शाह, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: