देहरादून।जिले की ग्राम पंचायत पुरकुल में अतिक्रमण हटाने गए एसडीएम प्रत्युष सिंह पर हमले को लेकर पीसीएस संवर्ग में असंतोष है। उन्हें हैरत है कि प्रत्युष सिंह जैसे सीधे सरल स्वभाव के अफसर पर हमला किया गया। हालांकि पीसीएस अफसरों में इस बात को लेकर राहत है कि हमलावर गिरफ्तार हो चुके हैं।गौरतलब है कि गत दिवस ग्राम पंचायत पुरकुल में एसडीएम सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। इस दौरान वहां मौजूद राजेश शर्मा व चिरंजीव शर्मा ने गांव के लोगों के साथ न सिर्फ विरोध किया, बल्कि एसडीएम के साथ हाथापाई करते हुए उन पर लाठी डंडों से हमलाबोल दिया। जिससे एसडीएम प्रत्युष सिंह के सिर में चोट आई है। इस घटना को लेकर पीसीएस एसोसिएशन में असंतोष है। पीसीएस अफसरों ने घटना की निंदा की है। हालांकि रात में ही राजेश व चिरंजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रत्युष सिंह हल्द्वानी, हरिद्वार, रुडक़ी व चकराता व ऊधमसिंह नगर में तैनात रह चुके हैं। उनकी कार्यशैली को हमेशा लोग सराहते रहे हैं।


Post A Comment: