देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने 4 लाख की करीब 116 पेटी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नशा तस्कर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर के नेतृत्व में आगामी नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी की रोकथाम हेतु कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी बाजार के निकट एक प्लाट से 116 पेटी अवैध देशी शराब जाफरान बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0स0 170/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त लम्बे समय से शराब की तस्करी में संलिप्त था, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।नशा तस्कर ने पूछताछ के दौरान अपना नाम शिवम जोशी पुत्र पिन्टू जोशी निवासी हाल पता 246 लक्खीबाग कोतवाली नगर देहरादून मूल निवासी ग्राम सूरजनगर थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र- उम्र 22 वर्ष बताया। नशा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सूर्य भूषण नेगी, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, विपिन बहुगुणा, व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर,  उ0नि0 नरोत्तम बिष्ट, चौकी प्रभारी बाजार पटेलनगर, जितेन्द्र थाना पटेलनगर, उस्मान थाना पटेलनगर, विकास त्यागी थाना पटेलनगर तथा मुकेश कुमार, थाना पटेलनगर शामिल रहे। 

Post A Comment: