ऋषिकेश I उत्तराखंड में निजी विद्यालयों की मनमानी जारी है. राज्य सरकार के शासनादेश और हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ रविवार को ऋषिकेश में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष समिति ने हल्लाबोल शुरू कर दिया हैं. महासंघ ने शासनादेश का पालन न करने वाले स्कूलों में फीस के विरोध के साथ ही सोमवार से धरना देने की हुंकार भरी हैं.
बीते 6 मार्च को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने आदेश जारी कर सभी निजी विद्यालयों में पुनः प्रवेश शुल्क न लेने, एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने, किसी भी एक दुकानदार से पुस्तक या गणवेश खरीदने के लिए विवश न करने, मनमाने तरीके से प्रतिवर्ष शुल्क वृद्धि न करने, शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन करने, पीटीए का गठन करना और कॉशन मनी न लेने के समेत कई निर्देश दिए थे.
सरकारी आदेश और कोर्ट के निर्देश को नजरअंदाज कर निजी विद्यालय आज भी अपनी मनमानी कर रहे हैं. जिनके खिलाफ उत्तराखण्ड अभिभावक संघर्ष महासंघ सोमवार से बारी-बारी से निजी विद्यालयों के बाहर धरना शुरू करेगा. महासंघ ने शासनादेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही है.


Post A Comment: