गर्मी बढ़ने के साथ ही राज्य में बढ रहे पेयजल पर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य में पेयजल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही सरकार ने पानी के व्यावसायिक उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है. नैनीताल पहुंचे पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि राज्य सरकार पानी के समस्या के लिए गम्भीर है, जिसको लेकर योजना तैयार की हैं.
नैनीताल में पत्रकारों से बातचीत में प्रकाश पंत ने कहा कि सभी स्थानों पर हेल्पलाईन नम्बर भी बनाया गया है, ताकि लोगों को समस्या ना हो साथ ही प्रकाश पंत ने कहा कि जिन स्थानों पर पेयजल स्रोत सूखने के कगार पर हैं. उन स्थानों पर टैंकरों से भी पानी पहुंचाने के आदेश दिये गये है.
पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि राज्य में कुल 8261 योजनाएं हैं. जिनमें 4954 पेयजल योजनाएं ग्राम सभा के अंतर्गत हैं तो 4307 जल संस्थान के पास हैं. जिनमें 633 योजनाएं संकट ग्रस्त हैं, तो 11 योजनाएं बंद हो गई हैं और 8 आशिंक रूप से प्रभावित है.
दूषित पेयजल की शिकायत मिलने के बाद पिथौरागढ़ की ठुलीगाड़ पेयजल योजना को बंद कर दिया गया है. पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि पेयजल योजना में आईटीबीपी और सेना का सीवर मिलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जिसे देखते हुए योजना को बंद कर दिया गया है.
इसके साथ ही पेयजल मंत्री ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ की रई और ठुलीगाड़ पेयजल योजना में आधुनिक फिल्टर प्लांट लगाए जाएंगे. जिसके बाद ही पानी की सप्लाई बहाल की जाएगी.


Post A Comment: