ऋषिकेश। यात्रा सीजन 2018 आरम्भ हो चुका है। दो धामों के कपाट खुल चुके हैं तथा दो धामों के कपाट 28 अप्रैल को खुलेगें। यात्रा सीजन आरम्भ होते ही ऋषिकेश क्षेत्र में बाहर से आने वाले पर्यटकों व वाहनों का दबाव अत्याधिक हो जाता है एसी स्थिति में आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की स्थिति से निपटने व चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये के लिए शनिवार को उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में मुख्य सड़क व बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें नगर पालिका प्रशासन व शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान मुख्य हरिद्वार मार्ग में चन्द्रभागा पुल से मण्डी तिराहा तक व रेलवे रोड़ में घाट चैक से अम्बेडकर चैक तक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान 22 दुकानदारों व पफड़ पफेरी वालों का धारा 133 द0प्र0सं0 के चालान कर रिपोर्ट प्रेषित की गयी। 30 दुकानदारों व पफड़ पफेरी वालों का चालान पुलिस अधिनियम में किया गया तथा नगर पालिका ने कई दुकानदारों व पफड़ पफेरी वालों का सामान भी जब्त किया गया। चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये अतिक्रमण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अतिक्रमण अभियान में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश हरगिरी, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरजीत सिंह, नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Post A Comment: