ऋषिकेश। शासनादेश का उल्लंघन कर अभिभावकों के साथ लूट खसोट कर रहे प्राइवेट स्कूलो के प्रबंधकों के खिलाफ उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ आज दोपहर नगर में जबरदस्त महा रैली निकाली । प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा के नाम पर की रही लूट खसोट पल नकैल कसने के लिए उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री से फीस एक्ट लागू कराये जाने की मांग की है।
बुधवार की दोपहर शिक्षा के व्यवसायिककरण पर नकैल कसने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न राजनीतिक,सामाजिक  ,व्यापारिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के  साथ-साथ अभिभावकों ने महारैली मे शिरकत कर कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर शहर में चल रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया ।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार महा संघ से जुड़े तमाम कार्यकर्ता आज दोपहर  निगम प्रांगण में एकत्र हुए। धीरे धीरे बड़ी संख्या मे अभिभावकों की भीड़ भी मौके पर जुटने लगी ।तत्प्रश्चात महा संघ के संयोजक रवि जैन के नेतृत्व में शिक्षा के निजीकरण पर नकेल कसने की मांग को लेकर शहर मैं महा रैली निकाली गई ।हरिद्वार रोड एवं देहरादून रोड से होते हुए रैली तहसील स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां उनके माध्यम से शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में शासनादेश का उल्लंघन कर रहे शहर के विभिन्न विद्यालयों की सूची के साथ फीस एक्ट बनाए जाने की मांग की गई है।प्रदर्शनकारियों मे जयदत्त शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, मधु जोशी,सैय्यद मुमताज हाशिम, प्रवेश कुमार, प्रदीप कुमार,कपिल शर्मा, पिकेश सैनी,अजय बधानी,हरिराम वर्मा सहित बड़ी भारी संख्या मे अभिभावक शामिल थे।

Post A Comment: