बिजनेस मैन राजीव शर्मा व चिरंजीव शर्मा ने रास्ते पर बनाई पार्किंग
पीछे जाने के लिए लोगों को हो रही है भारी परेशानी
अधिकारियों को दिखाते है ऊंची पहुंच की धौंस
देहरादून। कहावत है कि इंसान हवस की खोपड़ी है। इंसान को चाहे पूरी दुनिया का धन दौलत मिल जाए लेकिन उसकी हवस कभी पूरी नहीं होती। इसका ताजा उदाहरण है कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बगरियाल गांव के पुरकुल रोड पर है जहां बिजनैस मैन राजीव शर्मा व चिरंजीव शर्मा ने 50 करोड़ से अधिक की कोठी बनाई है लेकिन अपनी गाड़िया खड़ी करने के लिए आम रास्ते पर कब्जा कर लिया है। जिसके कारण इस रास्ते से जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।
दबंग विधायक गणेश जोशी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरूकुल रोड के बगरियाल गांव में आसाम के बिजनैस मैन राजीव शर्मा व चिरंजीव शर्मा ने करोड़ो रुपये की कोठी बनाई। कोटी बनाने के दौरान इन बिजनेस मैन ने सामान चोरी न हो इसलिए टीन शेड खड़ी कर आम रास्ते पर गेट लगा लिया। आस-पास के लोगांे और इस रास्ते से गुजरने वालों को भी इन्होंने कहा कि यह सिपर्फ तब तक है जब तक निर्माण कार्य चल रहा है और हम किसी को इस रास्ते से जाने से नहीं रोक रहे हैं लेकिन जब निर्माण कार्य पूरा हो गया तो इन्होंने इस रास्ते पर भी कब्जा कर लिया और यहां अपनी करोड़ो रुपये की गाड़ियों की पार्किंग बना ली और जब यहां से लोग पीछ़े अपनी जमीनों पर जाने की कोशिश करते हैं तो यह उन्हें धमकाते हैं। साथ ही जब परेशान लोग अधिकारियों को इसकी शिकायत करते हैं तो यह उन पर उपनी ऊंची पहुंच दिखाकर रौब गालिब करते हैं। उन्हें यह मालूम नहीं है कि जब प्रदेश के सबसे बड़े सुरक्षा प्रमुख डीजीपी को राजपुर में जमीन को लेकर बड़ी परेशानी का सामना कराना पड़ा था तो वह दूसरे प्रदेश से आकर कैसे यहां के लोगों का रास्ता बंद कर सकते हैं।



Post A Comment: