ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश तथा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के बीच स्वास्थ्य सेवा के लिए करार हुआ है। करार के मुताबिक एम्स ऋषिकेश टीएचडीसी के अधिकारी तथा कर्मचारियों को सीजीएचएस रेट पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। शनिवार को करार पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत तथा टीएचडीसी की ओर से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक धीरेंद्र वीर सिंह ने हस्ताक्षर किए। एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में टीएचडीसी के सीएमडी धीरेन्द्र वीर सिंह ने कहा की टीएचडीसी में 2,000 से अधिक इंजीनियर तथा अन्य कर्मचारी है। ऋषिकेश, टिहरी तथा अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यरत इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की चिंता कंपनी को रहती है। ऐसे में निकटतम स्थित एम्स ऋषिकेश एम्स जैसे अस्पताल में टीएचडीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होना न सिर्फ कर्मचारियों को निश्चिंतता प्रदान करेगा, बल्कि इससे उनका मनोबल भी बढ़ाएगा। 15 अप्रैल से प्रभावी इस एमओयू के मुताबिक एम्स ऋषिकेश टीएचडीसी के न सिर्फ कार्यरत कर्मचारी बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा उनके परिवारवालों के लिए अलग काउंटर खोलेगा। टीएचडीसी के सूदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को टेलीमेडिसिन सुविधा प्रदान करने पर भी विचार किया जाएगा। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में वह तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके लिए लोगों को दिल्ली या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना की दरों पर उपलब्ध इस सेवा करार से दोनों संस्थान लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर टीएचडीसी के निदेशक तकनीकि एचएल अरोड़ा, निदेशक कार्मिक विजय गोयल, सीएमडी के तकनीकी सचिव केपी सिंह, विभा चौधरी और एम्स की ओर से प्रो. बीना रवि, प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. लतिका मोहन, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. बृजेन्द्र सिंह, प्रो. सोम बसु, उपनिदेशक अंशुमान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Home
उत्तराखंड
फसले
लाइफस्टाइल
स्वास्थ्य
एम्स ऋषिकेश टीएचडीसी के अधिकारी व कर्मचारियों को सीजीएचएस रेट पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा, हुआ करार


Post A Comment: