ऋषिकेश । नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते लक्ष्मण झूला रोड स्थित 14 बीघा के मुख्य सड़क पर बने शहीद सूर्या ग्राम द्वार पर अवैध कब्जा धारियों ने फ्लेक्स बोर्ड लगाकर कब्जा किया है। इससे शहीद सूर्या के सम्मान में बने इस द्वार का अपमान हो रहा है। मगर नगर निगम के अधिकारी शहीदों के सम्मान में कारवाई करने को तैयार नहीं है। कुछ समय पहले तक इस द्वार के पास कूड़ेदान रखे होने से गंदगी के ढेर लगे रहते थे। बामुश्किल 14 बीघा के निवासियों के धरना प्रदर्शन करने के बाद कूड़े की समस्या से लोगों को कुछ हद तक निजात तो मिली मगर जिस उद्देश्य से शहीद सूर्या ग्राम द्वार की स्थापना की गई वह उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। छोटी-छोटी बातों पर धरना प्रदर्शन करने वाले स्थानीय नेता भी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे बैठे हैं द्वार के ऊपर फ्लेक्स बोर्ड लगने के साथ दोनों ओर विज्ञापनों के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं नगर निगम के सहायक आयुक्त से इस मामले में कार्यवाई को जानकारी लेनी चाहिए मगर उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया।

Post A Comment: