ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने एक निर्धन कन्या की शादी के लिए खाद्य सामग्री देकर उसकी मदद की गई।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लायन पंकज चंदानी व सचिव लायन अभिनव गोयल ने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एक सामाजिक संस्था है जो समय-समय पर समाज कल्याण के कार्य करती रहती है पूर्व में भी क्लब द्वारा कई निर्धन कन्याओं की शादी हेतु मदद की गई है व कई मरीजों की भी इलाज हेतु मदद की गई है।
इसही क्रम में आज भी एक निर्धन कन्या निधि सुपुत्री राजबल्लभ कुमार, निवासी idpl, जिनका विवाह 11 मई को होना है, को उनकी अवर्षकता अनुसार खाद्य सामग्री, आटा, मैदा, चावल, तेल, चीनी आदि दिए गए व आगे भी जरूरत पड़ने पर क्लब हमेशा समाज कल्याण के कार्यों हेतु क्लब द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर पंकज चंदानी, अभिनव गोयल, श्रीमती इंदु पत्नी श्री राजबल्लभ कुमार, आशीष अग्रवाल, डॉ गगन शर्मा, अंकुर अग्रवाल, राहुल छाबड़ा, धीरज मखीजा, मौजूद थे।

Post A Comment: