ऋषिकेश। पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर स्थानीय लोगों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। खंडूरी इस समय दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती है। उनके हार्ट में पेसमेकर लगाया गया है।
मंगलवार को स्थानीय लोग दयानंद घाट एकत्रित हुए। यहां उन्होंने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान सभी ने मां गंगा से खंडूरी के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य ने विकास किया है। पहाड़ में फैला सड़को का जाल उन्हीं की देन है। बार बार तबियत खराब होने से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। अब वह आर्मी अस्पताल दिल्ली में हार्ट की परेशानी को लेकर भर्ती है। मां गंगा जल्दी उन्हें स्वस्थ करे यही प्रार्थना है। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी ने बताया कि उनके पिता खंडूरी को सोमवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी हार्ट की धड़कने ठीक से नही चल रही है। विचार विमर्श के बाद उनके हार्ट में ऑपरेशन से पेसमेकर लगाया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है। दुग्धाभिषेक करने वालों में दुर्गेश मिश्रा, प्रवेश चमोली, क्रांतिवीर शर्मा, जपानी महिला केई, रमेश, दिनेश चंद्र, विनोद चंद्र जोशी आदि शामिल है।   

Post A Comment: