थराली से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती मुन्नी देवी की भारी मतों से विजय निश्चित : अजय भट्ट
देहरादून 8 मई । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने कहा की थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती मुन्नी देवी की विजय तय है। श्रीमती मुन्नी देवी १० मई को नामांकन करेंगी ।
भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा थराली विधान सभा उपचुनाव के लिए श्रीमती मुन्नी देवी को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने कहा कि इस उपचुनाव में श्रीमती मुन्नी देवी की भारी मतों से विजय तय है। भाजपा इस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता का भारी समर्थन भाजपा उम्मीदवार के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व कुछ अन्य लोग भ्रम फैलाने का जो प्रयास कर रहे हैं वह किसी भी रूप में सफल नहीं होगा ।
इस मध्य पार्टी द्वारा श्रीमती मुन्नी देवी के नामांकन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डा देवेंद्र भसीन के अनुसार नामांकन अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री श्याम ज़ाजू मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार ,सांसद व पूर्व मुख्य मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ,प्रदेश सरकार में मंत्री श्री सतपाल महाराज, डा हरक सिंह रावत ,डा धन सिंह रावत ,भाजपा विधायक ,पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Post A Comment: