उत्तरकाशी। मंगलवार को नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी करवाई की। गंगोत्री राजमार्ग पर सब्जी मंडी की 34 दुकानों पर नगरपालिका  की जेसीबी जमकर बरसीं।
उत्तरकाशी में अतिक्रमण पर पालिका प्रशासन ने बड़ी करवाई की। नगरपालिका प्रशासन की जमीन पर सालो से सब्जी बेचने के लिए अतिक्रमण कर रहे बाहरी व्यापारियों को नगरपालिका प्रशासन ने हटाते हुए कब्जा मुक्त किया।
अतिक्रमण की कार्यवाई से पालिका की जमीन पर पक्के निर्माण वाले अभी भी है कई कब्जेधारी का कब्जा बना हुआ है। हालांकि टीम को थोड़ा बहुत विरोध भी झेलना पड़ा।

Post A Comment: