चमोली। कस्तूरी मृग के बेशकीमती दाँत व कस्तूरी के साथ जोशीमठ पुलिस ने किया एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चमोली ने तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट के कुशल निर्देशन में तस्करी एवं अवैध कार्य करने वाले अपराधियों के विरुद्ध जनपद चमोली पुलिस के लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी चमोली हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में जोशीमठ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर खड़धार जोशीमठ से अभियुक्त मोहन बोरा उर्फ महेश बोरा पुत्र टसी बोरा ग्राम मैना पो0 व थाना चयनपूरा जिला बजंग आँचल सेती नेपाल हाल पता खड़धार जोशीमठ,जनपद चमोली को कस्तूरी मृग की 2 कस्तूरी (वजन 20-20 ग्राम कुल 40 ग्राम) व 08 कस्तूरी मृग दांत सहित गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध वन्य जीव सरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जयपाल सिंह नेगी- प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ, सतेंद्र सिंह- व.उप.नि. जोशीमठ, कॉस्टेबल गौरव, मुस्तकीम व अजय (SOG चमोली) शामिल रहे।

Post A Comment: