ऋषिकेश,16जून।  लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से ग्रस्त एक विदेशी महिला द्वारा सड़क पर हंगामा काटे जाने के बाद पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया। प्राप्त समाचार के अनुसार अमेरिका निवासी विदेशी महिला जेनिफर ली   उर्फ सचली जल  यूनाइटेड स्टेट  आफ अमेरिका  नीव जर्सी  यूएसए  लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सड़क पर हंगामा काट रही थी जिसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया है जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है इसकी सूचना पुलिस ने दूतावास कार्यालय को भी दे दी है।

Post A Comment: