पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का असफल प्रयास
ऋषिकेश,16जून। पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का असफल प्रयास किया। प्राप्त समाचार के अनुसार दुजिया वाला डांडी रानीपोखरी निवासी रघुवीर सिंह पुंडीर उम्र 24 वर्ष पुत्र मंगल सिंह पुंडीर तथा उसकी पत्नी के बीच शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया जिसके चलते रघुवीर सिंह ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे बेहोशी की हालत में ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को सामान्य बताया है पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: