जंगल में पुलिस को मिली जली लाश पुलिस में मचा हड़कंप
ऋषिकेश,16जून। रायवाला पुलिस को जंगल में मिले एक अज्ञात युवक की जली लाश को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया है जिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है रायवाला पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात  11:40पर रायवाला में फारेस्ट गार्ड शुभम जोशी ने सूचना दी कि खांडगाव पुलिया से आगे मोतीचूर की तरफ सड़क के किनारे अंदर जंगल में एक शव जल रहा है इस सूचना पर मैं प्रभारी निरीक्षक  फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि एक पुरुष का शव पूर्ण रूप से जली अवस्था में बरामद हुआ जिस को पहचानना मुश्किल हो रहा था शव के आसपास जंगल में शिनाख्त हेतु आईडी फोटो आदि को काफी तलाश किया गया किंतु शिनाख्त संबंधित कोई वस्तु बरामद नहीं हुई नावक्त होने के कारण पंचायत नाम की कार्रवाई नहीं हो पाई शव की शिनाख्त हेतु शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी ऋषिकेश में रखा गया है तथा पंचायतनामें की कार्रवाई की जा रही है शव की शिनाख्त हेतु आरटी सेट के माध्यम से सभी उच्च अधिकारी गणों तथा थाना प्रभारियों को मैसेज किया जा चुका है बाद पंचायतनामा  जैसी सूरत होगी  वैसी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post A Comment: