बाप ने 10 माह की बेटी को जहरीला पदार्थ   पीलाकर किया हत्या का असफल प्रयास
ऋषिकेश, 10 जुलाई जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रहे वहीं जनपद टिहरी गढ़वाल दोगी पट्टी मे एक पिता द्वारा अपनी 10 माह की पुत्री को जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का कथित प्रयास किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार दोगी पट्टी टिहरी गढ़वाल के जामनी गूलर निवासी महेंद्र ने मंगलवार की सुबह अपनी 10 महा   की मासूम बच्ची अमृता को जहरीला पदार्थ पिलाकर कर उसकी हत्या किये जाने का कथित प्रयास किया गया ।जिसे गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश मे उपचार हेतु लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

Post A Comment: