कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हुई सतर्क, वन विभाग निष्क्रिय

-ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने 6 थानों की पुलिस प्रभारियों की ली कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक
-ऋषिकेश दो पैसे की कंपनी तथा मुनि की रेती में 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे
-कांवरियों की सुरक्षा की कमान जगह-जगह सुरक्षा पर नजर रखने के लिए लगे सीसी कैमरे
 पुलिस की तैयारी
ऋषिकेश 10 बैठक में वन विभाग की कार्यप्रणाली ुपर उठे सवाल

ऋषिकेश, 10जुलाई । आगामी 23 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर जहां पुलिस प्रशासन अपनी चाक चौबंद व्यवस्था में जुट गया है वही वन विभाग अभी पूरी तरह निष्क्रिय बना है ।जिसे लेकर ऋषिकेश कोतवाली में आयोजित पुलिस विभाग की कांवड़ मेले को लेकर बैठक में  कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञात रहे कि आगामी 23 जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने मंगलवार की देर शाम ऋषिकेश कोतवाली में लक्ष्मण झूला, रायवाला, मुनि की रेती, डोईवाला, रानीपोखरी थाने के प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें बताया गया कि ऋषिकेश में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दो कंपनी पीएसी  50 उप निरीक्षकों की  तैनाती की जाएगी। वहीं मुनि की रेती क्षेत्र में 200 कांस्टेबल 20 सब इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। इसी के साथ राम झूला तथा लक्ष्मण झूला पुल पर पहले से नियोजित कार्यक्रमानुसार 6:00 से 9:00 दोपहिया वाहनों की आवाजाही को रोका जाएगा ।इसी के साथ स्थानीय मुनि की रेती व स्वर्ग आश्रम क्षेत्र के दुकानदारों को आने जाने के लिए पुलिस द्वारा पास जारी किए जाएंगे । यात्रियों  की सुविधा को देखते हुए बैठक में तपोवन से गरुड़ चट्टी तक तथा हरिद्वार से लक्ष्मण झू ला मार्ग पर छत्तीग्रस्त सड़कों पर गड्ढों को तत्काल भरे जाने के लिए संबंधित विभाग से पत्र व्यवहार किए जाने पर भी विचार किया गया है बैठक में सरिता डोभाल ने बताया कि कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नगर में  19 स्थानों पर सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं  जो कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे,  इसी के साथ वायरलेस  के अतिरिक्त  वाकी टाकी भी पुलिसकर्मियों को दी जाएगी  वहीं सादे  कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा । बैठक में  मोतीचूर  शेरा वाला कथा  ऋषिकेश बायपास मार्ग पर जंगल में वह मुनिकीरेती क्षेत्र में जंगली जानवरों हाथी को गुजरात से बचाए जाने के लिए वन विभाग द्वारा कोई पहल न किए जाने को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई  प्रशासन से मांग की गई कि वह कांवड़ यात्रा शुरू  हाथियों को रोकने के लिए  कोई ठोस कार्रवाई करें बैठक में नरेंद्र नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी जे.पी. जुयाल ,ऋषिकेश के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी प्रदीप राणा, ऋषिकेश थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, अमरजीत सिंह रायवाला, थाना प्रभारी महेश जोशी, डोईवाला थाना प्रभारी ओमवीर सिंह रावत भी मौजूद थे ।

Post A Comment: