मेधावी छात्र अमित को सम्मानित करते हंस कल्चर के प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट और देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी एवं अन्य
मेधावी छात्र छत्राओं का किया सम्मान
ऋषिकेश, 29 जुलाई। ग्रामीण क्षेत्र ऋषिकेश के न्याय पंचायत श्यामपुर के अन्तर्गत विभिन्न ग्रामीण शिक्षण संस्थाओं में हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं में ससम्मान उत्तीर्ण प्रतिभावान अड़तीस
 छात्र-छात्राओं का आज तुलसी विहार स्थित आडवाणी धर्मशाला में स्वर्गीय धूम सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सम्मान किया गया।सम्मान के इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पधारे हँस कल्चर सेन्टर के उत्तराखण्ड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने क्लब द्वारा किये जारहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।साथ ही श्री बिष्ट ने बताया कि हँस कल्चर फाउंडेशन का उद्देश्य है कि किसी भी गरीब बीमार की आर्थिक तंगी के कारण साँस न टूटे और किसी प्रतिभावान की धनाभाव के कारण पढ़ाई न छूटे।इसी उद्देश्य को लेकर पुरे भारतभर के 23 राज्यों में हँस कल्चर कार्यरत है।प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान के इस अवसर पर हंस कल्चर की ओर से छात्रों को पेंट शर्ट और छत्राओं को सलवार कमीज प्रदान की गयी जबकि कण्डारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में पधारे देवप्रयाग विधान सभा के युवा विधायक विनोद कण्डारी के अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है उनमें संस्कार सृजन हेतु प्रयासरत गुरुजनों को प्रणाम करते हुए सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ और आयोजक मण्डल का आभार प्रकट करता हूँ कि वे निर्धन और प्रतिभावान विद्यार्थियों की सेवा में कार्यरत हैं।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विनोद चौहान ने उपस्थिति का आभार प्रकट किया,जबकि कार्यक्रम का शुभारम्भ रेड फोर्ट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सस्वती वन्दना और स्वागत गीत से किया गया।कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ के एस राणा, पर्यावरणविद और समाजसेवी विनोद जुगलान,मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह रावत, टेक सिंह राणा,राजेश व्यास,रवि शास्त्री,वीर पाल राणा, नालन्दा शिक्षण संस्थान प्रमुख महावीर उपाध्याय,देवेन्द्र बेलवाल,खदरी ग्राम प्रधान सरोप सिंह,ऋषिकेश जिला पंचायत लक्ष्मी सजवाण,कोमल नेगी,श्रीकान्त रतूड़ी,दिनेश कुलियाल,लालमणि रतूड़ी,लक्ष्मण सिंह चौहान,शाकुंभरी बिष्ट,संजय कण्डारी,मानवेंद्र कण्डारी,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post A Comment: