ऋषिकेश,27जुलाई आज रात को शदी के सबसे लंबे पूर्ण चंद्रग्रहण के चलते लगे 2:00 बजे से चंद्र ग्रहण सूतक के कारण तीर्थ नगरी के तमाम मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए हैं ।जो की शनिवार की प्रातः सूतक समाप्त होने के उपरांत ही खोले जाएंगे। ज्ञात रहे की शदी के सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज रात 11:00 बज के 54 मिनट पर शुरू होगा, और रात 3:50 तक रहेगा। लेकिन ग्रहण का सूतक होने के कारण आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे ही तीर्थ नगरी के तमाम मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए ,जो कि शुक्रवार की सुबह मंदिरों की साफ सफाई के लिए खोले गए थे ।तीर्थ पुरोहित समिति के सचिव चैतन्य शर्मा का कहना था कि सूतक में मंदिरों के कपाट बंद किए जाने के पीछे प्रावधान है कि सूतक में किसी भी भगवान के दर्शन करने से दर्शन करने वाले को पाप का भागी बनना पड़ता है ।जिसके कारण कोई भी शुभ कार्य सूतक के दौरान नहीं किया जाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि चंद्रग्रहण आज रात 11:54 मिनट पर शुरु होगा जो कि रात्री 3:50 तक रहेगा यह चंद्र ग्रहण सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है। शर्मा ने कहा कि चंद्रग्रहण के दौरान जब करने का प्रावधान भी है जिसमें गर्भवती महिलाओं को भी बच कर रहना चाहिए और उन्हें अपनी श्रद्धा अनुसार स दान पुण्य करना चाहिए।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
धार्मिक
चंद्रग्रहण के चलते तीर्थ नगरी के तमाम मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर में हुए बंद

Post A Comment: