देहरादून, 05 अगस्त। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने अगले 36 घंटे के लिए प्रदेश में भारी वर्षा का एर्लट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि जनपद में इस दौरान भारी से भारी वर्षा हो सकती है।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने आईआरएस सिस्टम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जनपद की सभी तहसीलों में तहसीलदारों व राजस्व उप निरीक्षकों, बीडीओ, वीपीडीओ, सभी चैकी व थाने प्रभारियों को भी बरसात से होने वाली क्षति की जानकारी तत्काल जिला आपदा परिचालन केंद्र में अपडेट करने के भी निर्देश दिये हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों में सायं 8 से प्रात: 5 बजे तक एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवा वाहन तथा सैन्य परिवहन के अलावा सभी वाहनों को आवागमन को पूर्णत: प्रतिबंधित करने को कहा है। उन्होंने नदियों व मौसमी नालों के जलस्तर का सतत् अवलोकन करने, खतरे के निशान के निकट पहुंचने से पूर्व ही समीप के गांवों व बस्तियों को सूचित करने के निर्देश जारी किये हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यालय ना छोड़ने के भी निर्देश दिये हैं।

Post A Comment: